2ndAdd

Thursday, November 25, 2010

सन्नाटों की अधीनता Defeated by Emptiness

सन्नाटों की अधीनता पता नहीं क्यों अच्छी लगती है|
तिमिर का बियावान पता नहीं क्यों अच्छा लगता है|
हर रिश्ता हर व्यवहार लगता है एक छलावा |
सिर्फ अपनी परछाई का साथ पता नहीं क्यों अच्छा लगता है |
नहीं चाहिए सहारा किसी के कंधो का,
टूटी कश्तियो से समंदर करना पार, पता नहीं क्यों अच्छा लगता है|
भीड़ नहीं लगती है मुझे लुभावनी या चित्ताकर्षक,
सिर्फ रात्रि का नीरव श्रृंगार, पता नहीं क्यों अच्छा लगता है|
मुखोटे ओढ़े लोगो की हंसी मुझे नहीं है भाती,
गरीब असहायों का करुण रुदन, पता नहीं क्यों अच्छा लगता है|
बहुत ऊपर उठने की मुझे अब चाह नहीं,
अगर अपने साथ खुद की आत्मा को उठा लू तो अच्छा लगता है|
कलियुग की माया मेरे हृदय पर कुछ असर नहीं करती,
अगर कलियुग के लोगो में मानवता जगा दू तो अच्छा लगता है||

Thursday, October 14, 2010

मेरा पागलपन My Madness

कल सोचा खुद के बारे में तो पाया खुद का पागलपन ,
अँधेरे कोठी में गूंजता खुद का कोई करुण रुदन |
अनंत अन्धकार की असीम अविनाशी शक्ति का स्पर्श,
भरी हुई भीड़ में सुनी आँखों का एकाकीपन |
मै खो गया उन् गहराई में जो थी मेरे भय का प्रतिबिम्ब,
निश्चेत निर्विकार शरीर में जैसे ना हो साँसों का स्पंदन|
झंझावात विचारो का, सपनो का और अभिलाषाओ का ,
भूत की यादो का, चिता की आहुतियो के मध्य से होता पुनर्जीवन|
क्या हो गया था मुझको शरीर निष्प्राण लग रहा था,
कैसे करू, सुखी धरती जैसे जीवन में हर्ष, वर्षा का आह्वाहन |
भरी हुई आँखों ने खोला अन्धारक द्वार सूर्य की रस्मियो से होकर परास्त,
ऐसा लगा, हुआ नया जीवन प्रारब्ध और जो देखा था वो मेरा था पागलपन|
वो मेरा था पागलपन ||

Yesterday i was thinking about my madness,
vibration of tears inside the dark room,
feelings of extreme loneliness,
pain of the alone eyes in middle of crowed.
I was lost in depth of my past's memory, by them I feared alot,
it seems that there is no living inside my body,
cyclones of thoughts , dreams and hopes surrounded me,
like ghost of past burning from the flame of my life.
I don't know what happen to me, I felt myself as a dead body,
how will i overcome from this situation?
my tired eyes slowly open up, because they felt warmness of Sun,
ohh My God it was just a dream, and my madness....
Its my madness.....

Friday, September 3, 2010

मुखोटा The Mask


मुखोटे की दुनिया है ये,
हर आदमी ने पहना है एक मुखोटा |
दिखाता है खुद को बहुत बड़ा,
पर होता है उसका दिल बहुत छोटा |
क्योकि उसने पहना है , मुखोटा ||

खेलता है दुसरो की भावनाओं से,
लेता है सहारा दूसरों के अरमानो से |
जाता है उसी के पास जिससे मतलब होता है,
जब आपको जरुरत होती है तो पड़ा रहता है सोता|
क्योकि उसने पहना है ,मुखोटा ||

समय हर मुखोटे को उखाड़ फेकता है,
क्योकि वो मुखोटे के अन्दर के आदमी को देखता है|
जब आदमी को एहसास होता है अपनी गलतियों का,
तो यही मुखोटा छोड़ देता है उसे रोता|
क्योकि ये मुखोटा है मुखोटा ||

This world is full of Mask,
Each person has some of the masks, no one is fully transparent.
He show Himself very big ,
but he don't have courageous heart.
because he is wearing a mask, a fake mask.

He played with the feelings of others,
hookup the trust with others emotion.
he communicate only when he required something,
and if you required any thing from him, he becomes blind.
because it is a mask, a fake mask.

Time will unmask all type of masks,
because its observing the person hidden behind the mask.
when person realize his mistake what he did with mask,
the same mask leaved him for crying forever,
because it is a mask, a fake mask.


Thursday, August 12, 2010

हाथ की लकीरें Luck


हाथ की लकीरें इंसान को मजबूर बना देती है |
जीतने के पहले ही हार का आभास करा देती है |
कर देती है हताश आपके आत्मबल को ,
बढ़ावा देती है इस संसार के छल को |
हाथ की लकीरों को तो मै बदल नहीं सकता,
पर कर्म ही एक रास्ता है भाग्य को बदलने का |
इतनी आसानी से हार मै मानूगा नहीं,
अगर सफलता यहाँ है नहीं तो कही और है लिखी|
हाथ की लकीरे मुझे कमजोर बना नहीं सकती,
क्योकि हाथ की लकीरों से किसी की दुनिया नहीं बनती|
कौन कहता है की हाथ की लकीरों में ही किस्मत है,
क्योकि नसीब तो उनका भी होता है जिनकी हथेलिया नहीं होती||

Luck is not the fact for your life.
Its not the reason of your failure.
Trust on luck just demoralizing you.
It is just a totems of society.
You can not change your luck,
but you can improve your life with work and dedication.
Don't give up at all....
If you failed today just attempt one more chance, success is waiting for you.
Don't make the luck as your weakness,
because it is not responsible for your bright future.
Just do your best, believe in yourself...
In future all your dreams comes true surely...


प्रेरणा Motivation

ठोकरे इन्सान की है प्रेरणा, पाँव थमता है उखड जाने के बाद ,
हर मुसीबत दोस्त है इंसान की, आदमीं बनता है बिगड़ जाने के बाद |

Obstacles are the cause of motivation, because you can stand up only if you slipped from the path.
each problem seems to be a friend of humanity, because a human can only be human by his works.