2ndAdd

Monday, February 21, 2011

आंसू Tears


बरसात की बूंदों और आंसुओ की बूंदों का फर्क बताता हूँ ,
बरसात की बूंदे छोटी, बड़ी, और कोमल होती है,
आंसुओ की बूंदे उनपर निर्भर करती है जिनकी आँखे रोती है ||
दुःख के आंसू , सुख के आंसू और भी कई तरह के आंसू होते है ,
कुछ अगर आँख में पड़ जाए तब भी हम रोते है ||
कोई अगर आपकी वजह से रोये तो ये बड़ी ख़राब बात है,
और अगर कोई आपके लिए रोये तो ये प्यार के जज्बात है ||
बरसात की बूंदे तो सबके लिए होती हैं,
पैर आंसुओ की बुँदे तो सिर्फ अपनों के लिए होती हैं||
कुछ अपने मेरे लिए भी एकांत में रोया करते है,
पर वो नहीं जानते की उनके एक आंसू की जगह मेरे सैकड़ो अश्क निकलते है||
सैकड़ो अश्क निकलते है ||